August 8, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों पर रोक हटाने और म्यूच्यूअल ट्रांसफर शुरू करने की मांग, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा के नेतृत्व में धौलपुर प्रवास पर आए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच से सर्किट हाउस में मुलाकात कर शिक्षकों की 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
संघ के जिलाध्यक्ष हरी सिंह गुर्जर और जिला मंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने ज्ञापन में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने, वर्ष 2018 से बंद तबादलों पर रोक हटाने, पिछले 6 सत्रों से लंबित पदोन्नतियां शुरू कराने तथा म्यूच्यूअल ट्रांसफर प्रक्रिया लागू करने की मांग रखी। इसके साथ ही स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, अधिशेष शिक्षकों का समायोजन करने तथा वर्ष 2011 के बाद नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से राहत देने की भी मांग की गई।
पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा ने कहा कि लंबे समय से हजारों शिक्षक परिवारों से दूर रहकर सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें स्थानांतरण का इंतजार है।
इससे पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के धौलपुर पहुंचने पर उनका माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, भाजपा नेता कमल पहाड़िया, शिक्षक संघ पदाधिकारी अलिंद चौहान, दिनेश शर्मा, नंद किशोर लोधी, रजनीकांत शर्मा, हरिओम शर्मा, दीपेश सिंघल, कुलदीप शर्मा, दीपक त्यागी, जितेंद्र शर्मा, सोनू गालब सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *