भगवान परशुराम की विराट एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न,
1 min readदेवकीनंदन ठाकुर व मुकेश दाधीच का हुआ भव्य स्वागत,
धौलपुर, राजस्थान न्यूज। ब्यूरो विजय शर्मा
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा आयोजित भगवान परशुराम की विराट, भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा सोमवार को श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुई। शोभायात्रा में धौलपुर सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से हजारों श्रद्धालु, विप्र बंधु, मातृशक्ति और युवाओं ने भाग लिया।अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं सनातन धर्म के प्रवक्ता परम पूज्य देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज का बरेठा बॉर्डर पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का भी कार्यकर्ताओं और समाज बंधुओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शोभायात्रा महात्मा की बगीची से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संतर रोड स्थित अंबाजी मंदिर पहुंची, जहां विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में परम पूज्य श्री श्री 1008 पागल बाबा जी महाराज, परम पूज्य देवकीनंदन ठाकुर महाराज, परम पूज्य हनुमान दास महाराज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख पंडित किशनचंद शर्मा, भाजपा नेत्री नीरज शर्मा ,पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर मंचासीन रहे।
युवाओं को सनातन धर्म अपनाने का किया आभार।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में देवकीनंदन ठाकुर ने भगवान परशुराम को संपूर्ण सनातन संस्कृति का गौरव बताते हुए युवाओं से सनातन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। वहीं पागल बाबा जी महाराज और हनुमान दास महाराज ने धर्म, संस्कार और सामाजिक एकता पर बल दिया। मुकेश दाधीच ने भगवान परशुराम के आदर्शों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम का संचालन शोभायात्रा समिति के संरक्षक पंडित विशंभर दयाल शर्मा ने किया। समिति अध्यक्ष मुकेश शर्मा (ब्लड बैंक वाले) एवं संयोजक हरी निवास प्रधान ने बताया कि शोभायात्रा को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक श्रीनिवास शर्मा, रामगोपाल शर्मा, समाजसेवी सोमेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा, राजेश शर्मा महदपुरा, संजय दीक्षित, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सतीश दीक्षित, बनवारी शर्मा, शिवराज खलीफा, नंदकिशोर शुक्ला, नरेंद्र शर्मा संतोष त्यागी, मनोज चौहान सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं समाज बंधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष मुकेश शर्मा (ब्लड बैंक वाले) एवं संयोजक हरी निवास प्रधान एवं बौहरे रामगोपाल शर्मा ने सभी संत-महात्माओं, अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाज बंधुओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

