तिवारी की हत्या का आरोप, दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग :– पूर्व विधायक खब्बू तिवारी
1 min readभारत भूषण तिवारी की हत्या का आरोप, दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग – पूर्व विधायक खब्बू तिवारी
अयोध्या।

गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू तिवारी’ ने बिहार में भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई एनकाउंटर नहीं, बल्कि भारत भूषण तिवारी की हत्या है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
पूर्व विधायक ने मांग की कि जांच में यह साबित होने पर भारत भूषण तिवारी की हत्या में शामिल सभी पुलिस या प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए, उनके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
खब्बू तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाने वालों को इस प्रकार निशाना बनाए जाने के आरोप अत्यंत गंभीर हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच आवश्यक है। उन्होंने बिहार सरकार से पारदर्शी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
