अधिवक्ता पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर, इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती
1 min readसुल्तानपुर
जनपद में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना में स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी होटल में भोजन करने गए अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह पर होटल मालिक एवं उसके परिजनों द्वारा किया गया जानलेवा हमला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली विवाद के बाद होटल पक्ष ने अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह और उनके सहयोगी विपिन पांडेय पर हमला बोल दिया।
इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
इस घटना से अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि अधिवक्ताओं तक की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है।
अधिवक्ता समाज ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
“अधिवक्ता पर हुआ यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की गरिमा पर हमला है। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग।।

