विकास प्राधिकरण के खिलाफ विधायक आवास का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन
1 min readअयोध्या
विकास प्राधिकरण के खिलाफ गंजा और मलिकपुर के किसान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के आवास का घेराव कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई,और IAS अधिकारी अनुराज जैन उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपने के दौरान काफी देर तक किसानो और उपाध्यक्ष के बीच नोक झोंक हुई दोनों गांव के किसान कहते रहे जो पहले हमारी जमीन ली गई है उनमें अयोध्या के अधिकारियों ने किसानों से कहा था अब आप की जमीनी नहीं ली जाएगी और आपकी जमीनी कीमती हो जाएगी तब जा कर गंजा और मलिकपुर के किसानों ने सहमति दी थी अयोध्या विकास प्रकरण के उपाध्यक्ष पहले तो मना किया कि हम कोई लेटर दिए हैं जब किसानों ने लेटर दिखाया तो उन्होंने कहा हम तो जमीन जांच करने के लिए दिया है दोनों विभागों के बीच बातचीत सिर्फ हो रही है हम जमीन नहीं ले रहे हैं उसके बाद भी किसानों को विश्वास नहीं हुआ उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर से मुलाकात की किसानों नें कहा ये लेटर तहसील से हमें मिला था उप जिलाधिकारी SDM सदर किसानों को आश्वासन दिया गंजा और मलिकपुर में कोई जमीन नहीं ली जा रही है विधायक जी का फोन आया था अब इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी लेकिन कहीं ना कहीं किसानों के बीच डर बैठ गया है कहीं ये प्रोजेक्ट चुनाव बाद में न आ जाए लगभग 6 माह बाद चुनाव है कहीं किसानों के साथ कोई खेल तो नहीं खेला जा रहा जैसे तिहूरा माझा में पहले किसानो को डराया गया उसके बाद एक प्राइवेट कंपनी लोढ़ा आया जो किसानों से मुआवजे की रकम से थोड़ा बढ़कर देकर किसानों से जमीन ले ली पूर्व के अधिकारियों ने अयोध्या के किसानों के साथ बहुत खेल खेला है और मोटी रकम कमाई है अपने रिश्तेदारों के नाम जमीन बैनामा कराई है अब देखना है गंजा और मलिकपुर के किसानों के साथ क्या होता है।

