कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पर एक बार फिर नीट और कंपटेटिव एग्जाम को लेकर आज विरोध प्रदर्शन
1 min readदिल्ली
कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर नीट और कंपटेटिव एग्जाम को लेकर 20 जून को विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। हालांकि प्रदर्शन से पहले जंतर मंतर को दिल्ली पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी कैमरा के जरिए भी निगरानी कर रही है इसके अलावा कई अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस दिल्ली पुलिस ने अपने यंत्र लगाए हैं मोबाइल बैंक भी लगाई गई है फिलहाल अभी जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा है भारी संख्या में पुलिस बल की तैरती की गई है महिला पुलिसकर्मी अर्ध सैनिक बलों के जवानों की तरह की गई है सुबह-सुबह पुलिस के हलाधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
हालांकि जंतर मंतर पर अभी कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से मंच तैयार किया जा रहा है कॉकरोच जनता पार्टी के वॉलिंटियर्स पहुंच रहे हैं दोपहर 12:00 बजे करीब प्रोटेस्ट होगा उससे पहले जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने लोगों से अपील की उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोग थाली और चम्मच लेकर आएं।
CJP चीफ अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों से एक थाली और चम्मच लाने को कहा है। जानकारी दे दें कि कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने घरों के बाहर और बालकनी में आकर लोगों का हौसला बढ़ाने के लिए बर्तन (थाली-चम्मच) बजाने की अपील की थी।

