June 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाला सपा नेता निष्कासित

1 min read
Spread the love

अयोध्या।

समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोपरि मानते हुए पार्टी के एक पदाधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह द्वारा जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार, अयोध्या निवासी महर्षि राम द्विवेदी ‘राम दूबे’, जो समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य थे, को पार्टी नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अशोभनीय टिप्पणियां करने के आरोप में पदमुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
19 जून 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि महर्षि राम द्विवेदी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के विरुद्ध अनुचित एवं आपत्तिजनक बातें लिखी गईं, जो पार्टी की अनुशासनात्मक मर्यादाओं के विपरीत हैं। इसी को आधार बनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है।
जारी कार्यालय-ज्ञाप पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि अयोध्या के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव एवं महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव को भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *