June 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बहुमूल्य हार और चरण पादुका कहां गया हार पर पादुका गलाकर सोना हजम कर गया सिंडिकेट

1 min read
Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा जांच में नया रहस्य. रामलला को मिला बहुमूल्य हार और चरण पादुका कहां गया? हार पर पादुका गलाकर सोना हजम कर गया सिंडिकेट!

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा मामले की SIT जांच में नया पेंच सामने आया है। प्राण प्रतिष्ठा के समय जौनपुर के विश्वकर्मा परिवार की ओर से रामलला को उपहार में दिए गए बहुमूल्य हार और चरण पादुका की कोई स्पष्ट रसीद या रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, जांच के चौथे दिन SIT ने हार और चरण पादुका का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। रामशंकर यादव टिन्नू, कृष्णदेव तिवारी और रामलला के चार पुजारियों से पूछताछ की गई है।

पुजारी मोहित पांडेय ने SIT को बताया कि उन्होंने हार पहनाने के बाद टिन्नू को वापस कर दिया था। वहीं टिन्नू का दावा है कि हार को ईंट के रूप में गलाने के लिए बेंगलुरु भेजा गया था। अब SIT इस बहुमूल्य हार और चरण पादुका की असली लोकेशन तलाश रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *