पुलिस ने 24 घंटे में 4 बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया, सीसीटीवी और तत्परता से लौटाई परिवारों की खुशी
1 min readऑपरेशन मुस्कान: बांदा पुलिस ने 24 घंटे में 4 बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलाया – सीसीटीवी और तत्परता से लौटाई परिवारों की खुशी, SP पलाश बंसल की अगुवाई में चला अभियान
बांदा
जनसेवा एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए बांदा पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत मात्र 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लापता 4 बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चले इस अभियान में पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से चार परिवारों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।
1. कोतवाली नगर: 10 वर्षीय बच्चा सेंट मैरी स्कूल के पास मिला
दिनांक 18.06.2026 को ज्योति नगर निवासी रामस्वरूप श्रीवास ने थाना कोतवाली नगर में सूचना दी कि उनका 10 वर्षीय बेटा घर से चला गया है। सूचना पर चौकी प्रभारी मंडी समिति प्रीत कुमार पाण्डेय ने टीम गठित कर आसपास पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्चे को सेंट मैरी स्कूल के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
2. कमासिन: 4 साल का बच्चा आधे घंटे में बरामद
कस्बा कमासिन निवासी एक महिला ने 18.06.2026 की शाम थाना कमासिन को बताया कि उनका 4 वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा ने तुरंत टीम गठित कर कस्बे में पूछताछ और सीसीटीवी की मदद से मात्र आधे घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
3. मटौंध: 16 वर्षीय किशोर भूरागढ़ से मिला
भूरागढ़ निवासी रमेश निषाद ने 18.06.2026 की रात 11 बजे थाना मटौंध को सूचना दी कि उनका 16 वर्षीय बेटा घर नहीं लौटा है। चौकी प्रभारी भूरागढ़ अरविंद कुमार ने टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर खोजबीन की और किशोर को पहड़िया भूरागढ़ से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।
4. अतर्रा: पिता की डांट से नाराज 14 वर्षीय किशोर मंदिर से बरामद
19.06.2026 को कस्बा अतर्रा निवासी निशू ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा पिता की डांट से नाराज होकर रात 2 बजे घर से चला गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी ने तुरंत टीमों को रवाना किया। पूछताछ और तलाश के बाद किशोर को ग्राम पुनाहुर स्थित एक मंदिर के पास से बरामद किया गया। किशोर ने बताया कि वह साइकिल से मंदिर आ गया था।
सभी बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने प्रसन्नता जताई और बांदा पुलिस की तत्परता व संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया।
बांदा पुलिस की अभिभावकों से विशेष अपील
- बच्चों को अकेले बाहर भेजते समय निगरानी रखें और खतरों के प्रति जागरूक करें।
- समस्या या नाराजगी में घर न छोड़ने, परिजनों से बात करने की समझाइश दें।
- बच्चों को नाम, पता व माता-पिता का मोबाइल नंबर याद कराएं।
- बच्चों की गतिविधियों, मित्रों और आने-जाने के स्थानों की जानकारी रखें।
- छोटे बच्चों को अनावश्यक अकेला न छोड़ें।
- बच्चा गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर सूचना दें।

