धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल।
1 min readयाकूबपुर में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल।
रूदौली अयोध्या
रूदौली कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर तीन अंतर्गत याकूबपुर गांव में इन दिनों बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह तड़के लगभग 4 बजे से ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से आसुमऊ क्षेत्र में डाला जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन से कृषि भूमि एवं ग्रामीण मार्गों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। वहीं क्षेत्र में खनन गतिविधियों के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई न होने पर लोगों में नाराजगी व्याप्त है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर खनन की वैधता की पड़ताल करने तथा नियमों के विपरीत गतिविधियां पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो क्षेत्र में पर्यावरणीय एवं भौगोलिक नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।सूत्रों के अनुसार, खनन कार्य प्रातःकालीन समय में किए जाने की बात सामने आ रही है, जिससे प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि संबंधित अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

