June 22, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बांदा को मिली करोड़ों की सौगात, युद्धस्तर पर जारी है काम, पाथादाई मंदिर मार्ग का निर्माण

1 min read
Spread the love

योगी सरकार में बांदा में विकास की एक्सप्रेस रफ्तार

बांदा को मिली करोड़ों की सौगात, युद्धस्तर पर जारी है पाथादाई मंदिर मार्ग का निर्माण

मात्र चार महीनों में 71 फीसदी से अधिक काम पूरा

बांदा

15 जून- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में विकास का पहिया रिकॉर्ड रफ्तार से घूम रहा है। इसी कड़ी में बांदा जनपद को विकास की एक और बड़ी सौगात मिली है। पैलानी क्षेत्र के खप्टिहा कला बस स्टैंड से पाथादाई मंदिर मार्ग का निर्माण कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘नो डिले’ विज़न का असर धरातल पर साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अपनी तय समय सीमा से काफी पहले पूरा होने की ओर अग्रसर है।

मात्र चार महीनों में 71 फीसदी से अधिक काम पूरा

इस सड़क परियोजना की सबसे खास बात इसकी बेमिसाल रफ्तार है। सुशासन और कड़े प्रशासनिक विज़न के चलते महज चार महीनों के भीतर ही 71.55 प्रतिशत निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग दिन-रात काम में जुटा हैं ताकि तय समय सीमा से पहले ही काम को अंतिम रूप दिया जा सके।

करोड़ों की लागत से संवर रही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की राह

योगी सरकार ने इस मार्ग के कायाकल्प के लिए खजाना खोल दिया है। कुल 1.09 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से इस सड़क को आधुनिक और मजबूत बनाया जा रहा है। पाथादाई मंदिर क्षेत्र की आस्था का एक बड़ा केंद्र है जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। जर्जर मार्ग के कारण अब तक स्थानीय ग्रामीणों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस निर्माण कार्य से क्षेत्र की जनता की सालों पुरानी राह आसान होने जा रही है।

24 अगस्त 2026 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट, जनता में भारी उत्साह

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक इस पूरी सड़क परियोजना को पूरा करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। कार्य की गति को देखते हुए उम्मीद है कि यह काम समय से पहले ही संपन्न हो जाएगा। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस और ‘समयबद्धता’ नीति के कारण ठेकेदारों और अधिकारियों में जवाबदेही बढ़ी है। इस ऐतिहासिक विकास कार्य से पैलानी और आस-पास के क्षेत्रों में भारी उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों का दिल से आभार जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *