June 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बेटी ने भजन की दुनिया में मचाया तहलका,जमकर हुई तारीफ़

1 min read
Spread the love

बांदा की बेटी ने भजन की दुनिया में मचाया तहलका,

भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ आन मिलो घनश्याम में शिवांगी ने जमाई धाक
जलोटा के साथ रहकर भाजपा नेत्री और शासकीय अधिवक्ता की पुत्री ने सीखे गुण

बांदा।

कभी पिछड़े क्षेत्रों में गिने जाने वाले जनपद में विभिन्न क्षेत्रांे में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और कोई भी प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती, बांदा की बेटी शिवांगी मिश्रा ने इस दावे को अक्षरश: सच साबित कर दिखाया है। छोटे से शहर से निकलकर शिवांगी ने भजन सम्राट अनूप जलोटा के साथ रहकर न सिर्फ भजन गायन के गुर सीखे बल्कि अपनी प्रतिभा की दम पर जल्द ही जलाेटा की विशेष कृपापात्र शिष्यों में शामिल हो गईं। हाल ही में बांदा की बेटी शिवांगी का एक एलबम प्रतिष्ठित टी-सीरीज ग्रुप ने रिलीज किया है। जिसमें वह भजन सम्राट के साथ सह गायिका के तौर पर काम कर रही हैं।
शहर के स्वराज कालोनी मोहल्ला में रहने वाले शासकीय अधिवक्ता देवदत्त मिश्र और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अभिलाषा मिश्रा की सुपुत्री शिवांगी वैसे तो शहर में ही पली बढ़ी और प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। लेकिन उसकी भजन गायन की रुचि ने उसके साथ ही पूरे परिवार व जनपद को गौरवान्वित होने का मौका दिया है। शिवांगी ने महान भजन गायक अनूप जलोटा के साथ रहकर उनसे भजन गायन के गुर सीखे और उनके भजन गाने का सपना पूरा कर दिखाया। हाल ही में प्रतिष्ठित टी-सीरीज ग्रुप ने शिवांगी का भजन एलबम आन मिलो घनश्याम रिलीज किया है, जिसमें वह भजन सम्राट श्री जलोटा के साथ सह गायिका के तौर गायन और अभिनय करतीं दिखाई दे रही हैं। भजन एलबम रिलीज होने के साथ ही उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना न रहा और लोगों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका चेयरमैन मालती गुप्ता बासू समेत शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने उनके भजन एलबम को जहां सोशल मीडिया में साझा किया है, वहीं शहर के लोग उनके भजन को गुनगुनाने लगे हैं। बता दें कि शिवांगी ने अपनी रुचि के अनुसार चित्रकूट के ग्रामोदय विश्वविद्यालय और लखनऊ के भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से संगीत की शिक्षा ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *