जिला अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, “चिकित्सकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
1 min readमहापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के आह्वान पर आज रविवार को जिला अस्पताल परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अयोध्या

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर ‘एक रविवार, हर परिवार, करें गंदगी पर वार’ अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।
अभियान में शामिल वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही बेहतर स्वास्थ्य का आधार है और ऐसे अभियान जनसहभागिता को बढ़ावा देते हैं।
स्वच्छता अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज डॉ. नानक शरण, डॉ. रामकिशोर, डॉ. राजेंद्र बनौधा सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
इसके अलावा नर्सिंग संवर्ग की पूनम गुप्ता, संध्या रजक, नंदिता शुक्ल, सुनीता त्रिपाठी, बिंदा तथा फार्मासिस्ट यूनियन के हनुमंत दुबे, संजय गुप्त समेत अन्य कर्मचारियों ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।
अभियान के माध्यम से अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने और आमजन को सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
