विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अनुसूचित जाति के किसानों को वितरित किए कृषि सामग्री एवं उपकरण
1 min readसुल्तानपुर
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अनुसूचित जाति के किसानों को वितरित किए कृषि सामग्री एवं उपकरण।
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज एक कार्यक्रम के तहत अनुसूचित समाज से जुड़े दर्जनों लोगों को कृषि सामग्री एवं उपकरण वितरित किया। इस दौरान किसानों ने उनका आभार व्यक्त किया।
दरअसल कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आज भाकृ-अनुप भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत अनुसूचित समाज से जुड़े दर्जनों किसानों को सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा कृषि सामग्री एवं उपकरण वितरित किए गए। कृषि सामग्री एवं उपकरण पाने के बाद पात्र लाभार्थी बेहद खुश नजर आ रहे थे और उन्होंने विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं विनोद सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म जाति के लिए कार्य कर रही है। इसी के तहत अनुसूचित समाज से जुड़े लोगों को ये कृषि सामग्री एवं उपकरण वितरित किए गए हैं। ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति खेती किसानी कर अपना जीवन यापन कर सके। अब खेती के लिए ऐसे लोगों को किसी दूसरे की तरफ देखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा सरकार ने ऐसी ही तमाम योजनाएं पात्रों के लिए चला रखी हैं। हमारा कर्तव्य है कि उन योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलवाया जाए। हमारा मकसद है कि हर कोई अपने पैरों पर खड़ा हो और अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। विनोद सिंह ने कहा कि हम स्वयं जानकारी मिलने पर ऐसे लोगों की मदद समय समय पर करते रहते हैं। उन्होंने की कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तत्काल हमें अवगत करवाएं ताकि आपकी समस्या का निदान करवा कर आपको लाभान्वित करवाया जा सके।

