अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग मजदूर का घर जलकर हुए खाक
1 min readझाड़ियों से भड़की आग की चिनगारी ने मजदूर का घर जला दिया।घर गृहस्ती के साथ 50 हजार रुपये नगद, खाद्यान सामग्री व एक बकरी की जलकर मौत हो गई है। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने के बाद भी देर शाम तक रह रह कर घर में आग जलती रही।बाद में पहुंची दमकल ने आग बुझाने का कार्य किया।
बांदा

नरैनी तहसील के जमवारा गांव में बहादुर पुत्र परदेशी रैदास खेतो में घर बनाकर अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। अचानक इसका घर आग की लपटों में घिर गया।घटना के समय घर के सभी लोग घर में आराम कर रहे थे।आग की लपटें देख घर के लोगो ने शोर मचा कर महिलाओं बच्चों को घर के बाहर निकाला साथ ही पालतू जानवरों को रस्सियों से खोल दिया।शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए और सभी मिलकर आग बुझाने में जुट गए।देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।सूचना के बाद देर से मौके पर पहुंची दमकल ने आग ने आग बुझाने का कार्य किया,तब तक मौके पर सब कुछ जलकर राख हो गया।
बताया गया कि खेतों के पास मौजूद झाड़ियों में आग अचानक जल उठी धीरे धीरे वह घर तक पहुंच गई।उनके घर में आग लग गई।घटना में बकरियों की बिक्री का 50 हजार रुपये नगद, 5 कुंतल गेंहू, एक-एक कुंतल अरहर व चना, भूसा कपड़े आदि सब जल गए हैं।बताया कि एक बकरी की जलकर मौत हो गई हैं।घटना की सूचना पर राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया।
