May 25, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आवारा पशुओं को पकड़ने मे कर्मचारी हुए चोटिल

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर

अयोध्या हैरिंग्टनगंज में बेसहारा सांडों को पकड़ने के दौरान कर्मचारी हुए चोटिल

पाराताजपुर भट्ठे के पास शनिवार को सांड पकड़ने के अभियान के दौरान अचानक एक सांड ने हमला कर दिया, जिसमें राज कुमार चौरसिया, राजित राम एवं देबी दयाल घायल हो गये।घायलों ने बताया कि सांडों ने उठाकर पटक दिया, जिससे सीने और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।
इस अभियान में खण्ड विकास अधिकारी आर.एन. भारती, एडीओ पंचायत अरविन्द कुमार, सेक्रेटरी विनोद कुमार, भूपेन्द्र तिवारी, संतोष यादव, जय सिंह, अरविन्द कुमार,राजेन्द्र पान्डेय, रंजीत कुमार सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
बेसहारा गोवंशों को सुरक्षित गोशालाओं तक पहुंचाने में लगे कर्मचारियों की मेहनत और साहस सराहनीय है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *