May 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी बुनियादी सेवाएं मिलें सतत् :- डीएम

1 min read
Spread the love

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी बुनियादी सेवाएं मिलें सतत्-डीएम
धौलपुर

बिजली, पानी, चिकित्सा सहित अन्य प्रमुख बिन्दुओं की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता मे जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में हुआ। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की नियमित आपूर्ति सुचारू रखने एवं मौजूदा कार्यो में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कनेक्शनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाएं तथा नवीन कनेक्शनों को समय पर जारी करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का समय पर निरीक्षण कर फीडबैक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत निगम को जिले में सभी जलस्त्रोतों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने नवीन ट्यूबवैलों पर समय पर कनेक्शन करने और आम उपभोक्ताओं की समस्या के निस्तारण हेतु निर्देश दिये। उन्होंने ढीले तारों को टीम बनाकर कर ठीक करने एवं खराब व जले ट्रांसफार्मरों को दुरस्त कराने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर परिषद को शहर में सीवरेज, ब्लॉकेज एवं ओवरफ्लो की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग नियमित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कर आमजन को राहत प्रदान करें। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग को नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखकर समस्याओं का निराकरण करने, प्रत्येक चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिधत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सभी स्टाफ संवेदनशीलता से कार्य कर समय की पालना सुनिश्चित करें।
बैठक में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं प्रतिदिन जनसुनवाई में प्राप्त लंबित परिवादों की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही न्यूज पेपर कटिंग्स पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बबली राम जाट, सहायक निदेशक लोक सेवाएं बंशीधर योगी, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर कर्मवीर सिंह सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *