May 19, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

भाजपा की गलत नीतियों से देश में बढ़ रही महंगाई : अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर।

सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा डीजल, पेट्रोल एवं कमर्शियल गैस के दामों में हुई अचानक बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाए तथा आवश्यक रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम किए जाएं, जिससे आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल, डीजल और गैस के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग का जीवन यापन दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी देते को कहा कि यदि जल्द ही डीज़ल पेट्रोल की कीमतों में कमी नहीं हुईं तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ सड़कों पर उतर कर आंदोलन को और तेज करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के कंट्रोल रूम प्रभारी सलाहुद्दीन हाशमी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर हर वस्तु पर पड़ता है, जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ रहा है। वरिष्ठ नेता दिनेश मिश्र ने कहा कि सरकार को जनता के हित में तत्काल निर्णय लेकर महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए, अन्यथा जनाक्रोश और बढ़ेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, कुo निकलेश सरोज, रणजीत सिंह सलूजा,राजेश तिवारी, सुब्रत सिंह सनी,अरुण तिवारी, हामिद राईनी, अतहर नवाब,ममनून आलम,मनोज शुक्ल, प्रदीप सिंह, राम भवन पांडेय, ज़मीदार यादव,अतीक अहमद, मोहसिन सलीम, प्रमोद पांडे, उपेंद्र सिंह मो कमर खान,मो अनवर, इखलाख खान, विनय त्रिपाठी, नंदलाल मौर्य, इंद्रकेश शर्मा, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उस्मान खा, मो कलीम, विकास पांडे, मोनू सिंह, पंकज कुमार मिश्रा, श्याम लगन, सोहेल अहमद, अजय सिंह,रियाज अहमद आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *