सरयू नदी/नाला की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप,शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही
1 min readलखीमपुर-खीरी की तहसील निघासन थाना पढुआ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढखेरवा खालसा में सरयू नदी/नाला की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी राजू पुत्र बाबू ने आरोप लगाया है। कि गांव के अजीज पुत्र इदृदू एवं जलील पुत्र इदृदू द्वारा नदी/नाला की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से छप्पर डालकर कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित का कहना है। कि विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते है। तथा मारपीट पर आमादा हो जाते है। मामले को लेकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई है।,लेकिन आरोप है। कि हल्का लेखपाल द्वारा कोई प्रभावी कार्यवाही नही की गई। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने केवल औपचारिकता निभाते हुए छप्पर हटाकर उसकी फोटो खींचकर लेखपाल को भेज दी और बाद में दोबारा उसी स्थान पर कब्जा कर लिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नदी/नाला की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने एवं दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

