June 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रधानमंत्री की ‘ईंधन बचाओ’ अपील भाजपा जिलाध्यक्ष ने पेश की मिसाल, स्कार्पियों छोड़ बाइक से पहुंचे संगठन की बैठक

1 min read
Spread the love


अयोध्या

प्रधानमंत्री की ‘ईंधन बचाओ’ अपील: भाजपा जिलाध्यक्ष ने पेश की मिसाल, स्कार्पियों छोड़ बाइक से पहुंचे संगठन की बैठक में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से की गई ‘ईंधन बचाओ की अपील का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने एक अनूठी और अनुकरणीय पहल की ईंधन की बचत का संदेश देने के लिए जिलाध्यक्ष अपनी निजी स्कार्पियो कार को छोड़कर मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा के साथ मोटरसाइकिल पर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में पहुंचे।
बैठक स्थल पर जब जिलाध्यक्ष बाइक से पहुंचे, तो वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तालियां बजाकर उनकी इस सादगी और पहल का स्वागत किया।
इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए ईंधन संकट पर प्रधानमंत्री जी की अपील का हर नागरिक करे समर्थन, ऊर्जा संरक्षण को बनाएं जन-आंदोलन
जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री जी की इस दूरदर्शी अपील का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे राष्ट्रहित में उठाया गया एक बेहद जरूरी कदम बताया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि:

“प्रधानमंत्री जी ने हमेशा देश को हर संकट से अग्रिम रूप से उबारा है। खाड़ी देशों के मौजूदा हालात के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री जी की अपील राजनीति से ऊपर उठकर देश के हर नागरिक के लिए एक मार्गदर्शिका है। हमें आज से ही अपनी दैनिक आदतों में बदलाव कर ईंधन और ऊर्जा की बचत करनी होगी।”
जिलाध्यक्ष ने कहा कि ईंधन की हर एक बूंद की बचत देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी। गैर-जरूरी यात्राओं से बचकर, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाकर और पूल-कैबिंग अपनाकर हम इस संकट का डटकर मुकाबला कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष ने विपक्षी दलों से भी आग्रह किया कि इस वैश्विक संकट के समय वे राजनीति न करें और देश को आत्मनिर्भर बनाने के इस आह्वान में सरकार का साथ दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *