May 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महाराणा प्रताप के लगे बोर्ड के साथ छेड़छाड़, करणी सेना ने जताया विरोध, प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पुनः बोर्ड को लगवाया,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान।

.

राजाखेड़ा, धौलपुर
राजाखेड़ा कस्बे में एक बार फिर शर्मनाक हरकत सामने आई है महाराणा प्रताप जयंती के ही दिन राजाखेड़ा के सिकरौदा मोड पर लगे महाराणा प्रताप के बोर्ड को असामाजिक तत्वों ने उखाड़ फेंक दिया जिसके बाद तनाव का माहौल बनता उससे पहले प्रशासन ने हालात काबू कर लिए।
घटनाक्रम को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने धौलपुर अधिकारी आईपीएस राहुल कुमार एवं सीओ रामधन साडीवाल एसटी एससी सैल धौलपुर तथा राजाखेड़ा थाना अधिकारी गंभीर सिंह कसाना को ज्ञापन दिया जिसमें युवाओं ने बताया कि सिकरौदा मोड पर महाराणा प्रताप जी का बोर्ड करीब 5 साल से लगा था जिसको शनिवार को अज्ञात लोगों के द्वारा क्षति ग्रस्त कर दिया गया जिसके कारण क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति पैदा हो जाती है बोर्ड क्षतिग्रस्त की घटना पिछले सालों में दो तीन बार हो चुकी है युवाओं ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही तथा यहां पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया जाए। धौलपुर आर पी एस राहुल कुमार व सीओ रामधन साडीवाल एसटी एससी बैल धौलपुर एवं राजाखेड़ा थाना अधिकारी गंभीर सिंह कसाना ने तत्काल प्रभाव से मौके का जायजा लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई और नगर पालिका प्रशासन की सहायता से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के बोर्ड की पुनः स्थापना की गई। राजपूत करणी सेवा एवं राजपूत समाज युवाओं को शांतिपूर्वक समझाईस की गई।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *