May 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1690 प्रकरणों का हुआ निस्तारण, करोड़ों रुपये के अवार्ड पारित,

1 min read
Spread the love

धौलपुर, राजस्थान ।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को धौलपुर जिले में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजीव मागो के मार्गदर्शन में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव ने बताया कि जिले में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए कुल 10 बैंचों का गठन किया गया। धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा, सैंपऊ और राजाखेड़ा में विभिन्न न्यायालयों के लिए अलग-अलग बैंच बनाई गईं।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिलेभर के 2333 प्रकरण चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 1459 लंबित मामलों का राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया गया। इनमें फौजदारी, एनआई एक्ट, एमएसीटी, ट्रैफिक चालान, राजस्व, वैवाहिक, उपभोक्ता एवं दीवानी मामले शामिल रहे। इन मामलों में कुल 1 करोड़ 95 लाख 73 हजार 988 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। इसके अलावा बैंक ऋण, टेलीफोन बिल एवं अन्य सिवि दों से जुड़े 231,प्री-लिटिगेशन प्रकरण भी निस्त किए गए।
लोक अदालत के दौरान न्यायिक अधिकारीगण न्यायाधीश एमएसीटी प्रीति नायक, न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र राकेश गोयल, सचिव रेखा यादव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एसीजेएम शैला फौजदार, नायब तहसीलदार धौलपुर प्रदीप सिंह, अध्यक्ष अभिभाषक संघ हरिओम शर्मा, सचिव अभिभाषक संघ अरविंद गुर्जर, स्थाई लोक अदालत के सदस्य एवं अधिवक्तागण रामदत्त श्रोती आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *