May 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

1 min read
Spread the love


धौलपुर,

माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले की 4 विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान जारी है। एलईडी मोबाइल वैन द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार गांवों मे जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा कला-जत्था कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को जागरूक कर रहे हैं।
ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो, वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कला जत्था के लोक कलाकार आमजन को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूक कर रहे है। रथों में सुझाव पेटिका भी उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं सुझाव डाल सकेंगे। सोमवार को विधानसभा बाड़ी की ग्राम पंचायत अजीतपुर, गढ़ी सुक्खा, महुआखेड़ा, कंचनपुर में, विधानसभा धौलपुर की ग्राम पंचायत बरेहमोरी, सिंघावली बरेह, कासिमपुर में, विधानसभा बसेड़ी की ग्राम पंचायत मढ़ासिल, पवैनी, लीलौठी, भिरामद में तथा विधानसभा राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत राडौली, मढ़ाभाऊ, बसईयालालू, मरैना में ग्राम रथों द्वारा प्रचार-प्रसार किया गया।
आगामी दो दिवस में यहां होगा प्रचार-प्रसार
5 मई को विधानसभा बाड़ी की ग्राम पंचायत कांसपुरा, नौरहा, नगला बीधौरा, जपावली में, विधानसभा धौलपुर की ग्राम पंचायत भैसाख, भैसेना, बसईनीम में, विधानसभा बसेड़ी की ग्राम पंचायत भरकूंजरा, नांदनपुर, खनपुरा, ताजपुरा में तथा विधानसभा राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत चौहानपुरा, बसईकारे, पहाड़ी, अनन्दापुरा में तथा 6 मई को विधानसभा बाड़ी की ग्राम पंचायत नीमखेड़ा, पिदावली, नगला दूल्हे खां, अफजलपुर में, विधानसभा धौलपुर की ग्राम पंचायत मोरौली, कोटरा, उमरारा में, विधानसभा बसेड़ी की ग्राम पंचायत बडरिया, बनौरा, धौर्र, बरई में तथा विधानसभा राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत हथवारी, मछरिया, गन्हेदी, नादौली में ग्राम रथों द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *