पश्चिम बंगाल की प्रचंड जीत पर धौलपुर भाजपा कार्यालय पर मनाया जीत का जश्न
1 min readपश्चिम बंगाल की महान जनता का कोटि-कोटि आभार :राजवीर सिंह राजावत
धौलपुर राजस्थान

आज पश्चिम बंगाल की प्रचंड जीत पर धौलपुर भाजपा कार्यालय पर मनाया जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर एवं बंगाल की प्रसिद्ध झालमुरी खा कर मनाया एवं बधाई दी, रुझानों में भाजपा बहुमत से कहीं आगे दिख रही है कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण और हिंसा की राजनीति को नकार कर विकास, सुशासन और ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प पर मुहर लगाई है, पश्चिम बंगाल की जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एवं देश की एकता और अखंडता के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है देश के गृहमंत्री अमित शाह का बूथ स्तर तक व्यवस्थित ढंग से प्रचार प्रसार एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है आज पश्चिम बंगाल में कमल खिला है, राजावत ने बताया कि राजस्थान के ऊर्जावान मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा द्वारा भी पश्चिम बंगाल में कई सभाओं का आयोजन हुआ वहां पर भी प्रचंड बहुमत से कमल खिला है राजस्थान के हजारों कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए वोट मांगे और कड़ी मेहनत की उसी का परिणाम है आज भाजपा स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर रही हैं l राजावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को धन्यवाद दिया उनके कार्यकाल की शानदार शुरुआत हुई है l इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा, जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन, जिला मंत्री विजय त्यागी, भारतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, जिला मंत्री हरेंद्र राव, पूर्व जिला मंत्री विनय परमार, दीपू कुशवाहा, मनिया मंडल प्रभारी डॉ मनोज शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी ऋतिक वर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी बृजमोहन शर्मा, मरैना मंडल अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, शहर मंडल प्रभारी बाचाराम बघेल, सोशल मीडिया सह प्रभारी लोकेंद्र चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुराना शहर मुस्ताक कुरैशी, पंकज शर्मा, राजा भैया, लाल गैलेथा, संतोष गुर्जर, किसान मोर्चा महामंत्री सत्यपाल गुर्जर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो
