February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रक ड्राइवर से रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही, किया गया सस्पेंड

1 min read
Spread the love

ट्रक ड्राइवर से रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही, किया गया सस्पेंड

कानपुर

उत्तर प्रदेश में अवैध वसूली के मामले में 3 पुलिसकर्मियों और 1 होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चारों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर हैंडल से दी गई है। कार्यवाही के बाद एसीपी कैंट को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नरेट के ट्वीट के मुताबिक, कानपुर के रामादेवी चौराहे पर सुरक्षा के लिए PRV नंबर 0786 को तैनात किया गया था। इस टीम में 3 पुलिसकर्मी शामिल थे। इन सभी पर ट्रक चालकों से जबरन वसूली करने के आरोप लग रहे थे। सोशल मीडिया पर वसूली से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा था, जिसके बाद एक्शन लेते हुए तीनों पुलिकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। डीसीपी कानपुर प्रमोद कुमार के मुताबिक जिन पुलिसवालों पर कार्रवाई की गई है, उनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *