May 3, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ऑपरेशन प्रहार के तहत सैपऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध देशी कट्टे बरामद,

1 min read
Spread the love

सैपऊ, धौलपुर ।


पुलिस मुख्यालय जयपुर व भरतपुर रेंज के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सैपऊ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 अवैध देशी कट्टे (.315 बोर) बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज कैलाश विश्नोई (IPS) व पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा वृत्ताधिकारी सैपऊ अनूप कुमार यादव (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमेन्द्र कुमार रावत के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार 3 मई 2026 को एएसआई दिनेश कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान डीएसटी धौलपुर से मिली सूचना के आधार पर रजौरा खुर्द टोल के पास घुघरई पुलिया से दौनारी की ओर जाने वाले नहर मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके बैग से सफेद कपड़े में लिपटे 4 अवैध देशी कट्टे (.315 बोर) बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बेताल सिंह पुत्र मुरारीलाल, निवासी चांडी थाना कागरौल, जिला आगरा (उ.प्र.) बताया। आरोपी के पास हथियारों का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं मिलने पर उसे आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-B) व बीएनएस 2023 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच जारी है।
कार्रवाई में सैपऊ थाना पुलिस के साथ डीएसटी धौलपुर की टीम का भी विशेष योगदान रहा।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *