हृदयस्थल चौक का बरसाती पानी,पंच रास्ते समेत दर्जनों गलियों में हो रहा जलभराव
1 min readदो दशक से भँवर में घूम रहा हृदयस्थल चौक का बरसाती पानी,पंच रास्ते समेत दर्जनों गलियों में हो रहा जलभराव
गभरिया नाले का ढाल रोकता है बरसाती पानी की स्पीड
सुल्तानपुर
चौक, ठठेरी बाज़ार, दरियापुर ,कृष्णा नगर, मेजरगंज मोहल्ले का बरसाती पानी दो दशक से रिहायशी लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन रहा। यह जल भराव ठीक गभरिया नाले के बगल होने से जिम्मेदारों प्रशाशन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान पैदा कर रहा है। लखनऊ नाका के आसपास के लोगों प्रभावित लोगों का कहना है कि बीते तीन दशक से रेलवे क्रॉसिंग के निकट बने नाले का स्लोप ढाल के बजाय ठेकेदार ने ऊंचा कर दिया जिस कारण बरसाती पानी का बहाव गभरिया नाले की ओर उतनी तेजी से नही है जितनी गति से होना चाहिए।
मोहल्ले के राम प्रसाद, शिव कुमार, नितिन, जय प्रकाश, अरमान उर्मिला आदि का कहना है कि जिला प्रशासन यदि लखनऊ नाका स्थित के.के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से तकिया मस्जिद तक नाले का ढाल तकनीकी रूप से सही कर दे तो दर्जनों मोहल्लों में होने वाला जलभराव काफी हद तक समाप्त हो जाये।
इसके अलावा लखनऊ नाका मोहल्ले में जिस ढाल पर नाली बनी है उसके विपरीत बरसाती पानी का बहाव है।लेकिन दशकों से बिना तकनीकी खामियां दूर किए करोड़ो करोड़ के टेंडर हर माह गज़ट हो रहा लेकिन असली मर्ज को दूर किये बिना ईंट, बालू ,गिट्टी सीमेंट ट्रैक्टर भर भर कर सभी वार्डों में गिराए जाने की जल्दबाजी देखने को मिल रही है।
फोटो स्थल:-चौक से सटे मोहल्ले लखनऊ नाका में हुआ जलभराव

