चक्रवात तुफान में मृतक जमुना प्रसाद मिश्र के परिजन को 48 घंटे से पहले खाते में आई सहायता राशि
1 min readअयोध्या सोहावल

चक्रवात में मृतक हुए जमुना प्रसाद मिश्र के परिजन को 48 घंटे से पहले खाते में आई सहायता राशि
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी अयोध्या एवं उपजिलाधिकारी सोहावल सविता देवी की तत्परता से मिली 48 घंटे में भीतर सहायता राशि
सोहावल तहसील के अंतर्गत बुधवार की शाम आए तेज चक्रवात ने मिर्जापुर निमौली के कोटवा गांव के मृतक हुए जमुना प्रसाद के खाते में पोस्टमार्टम के उपरांत मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी एवं उपजिलाधिकारी सविता देवी एवं लेखपाल योगेश सिंह की तत्परता से मृतक के परिजन रामा देवी के खाते में शुक्रवार की सुबह ही 4 लाख रुपए की सहायता राशि पहुंच गई
वही सोहावल तहसील की उपजिलाधिकारी सविता देवी एवं पूराकलंदर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर रिपोर्ट प्रेषित कर मृतक के परिजन को तत्काल 4 लाख रुपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपलब्ध कराई है
वही उपजिलाधिकारी ने और सरकारी सहायता में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है
