May 2, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग’ अभियान, तथा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

जनपद में सुरक्षित बैंकिंग एवं अपराध नियंत्रण हेतु सुलतानपुर पुलिस द्वारा व्यापक ‘बैंक चेकिंग’ अभियान, तथा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की गयी।

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं एवं उनके आस-पास के क्षेत्रों में सघन ‘बैंक चेकिंग अभियान’ चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा टप्पेबाजी, जेबकतरी व लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

अभियान की मुख्य कार्यवाही:
संदिग्धों की निगरानी: बैंक परिसर के अंदर व बाहर बिना कारण खड़े व्यक्तियों तथा संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली एवं उनसे पूछताछ की गई।
CCTV का निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जाँच की एवं हालिया फुटेज चेक किए।
सुरक्षा उपकरणों की जाँच: बैंकों में स्थापित सुरक्षा अलार्म, सायरन और अन्य आपातकालीन उपकरणों के रखरखाव की समीक्षा की गई।
जन-जागरूकता: चेकिंग के दौरान बैंक प्रबंधकों एवं ग्राहकों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

पुलिस द्वारा बैंक ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी मुस्तैदी से कार्य करने तथा बैंक के आसपास संदिग्ध रूप से मँडराने वाले व्यक्तियों पर पैनी नज़र रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *