जयपुरिया स्कूल मजनाई में मणिपुरी नृत्य एवं शास्त्रीय संगीत का आयोजन
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

जनपद के कुचेरा मजनाई स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में शुक्रवार को स्पिक मैके के तत्वावधान में मणिपुरी नृत्य एवं शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में मणिपुर से आए प्रसिद्ध कलाकार डॉ. सिनम बसु सिंह और उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। टीम में कृ जोशीरानी देवी, जेनिया देवी, कल्याण सिंह, प्रदुम्न सिंह और याईपुरेम्बा कृ शामिल थे।
कलाकारों ने मणिपुरी नृत्य शैली के माध्यम से ब्रह्मांड में निर्माण, अभिसारिका, संकीर्तन और बसंत रास कृष्ण लीला जैसी प्रस्तुतियां दीं। नृत्य में सौम्यता, लय, ताल, भाव भंगिमाएं और पारंपरिक भाषा का प्रयोग कर भारतीय शास्त्रीय संस्कृति की गरिमा को जीवंत किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सुचित्रा शुक्ला, डायरेक्टर एकेडमिक्स वीके जोशी और एडवोकेट गणेश शंकर शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने स्पिक मैके के अयोध्या चैप्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों में भारतीय कलाओं के प्रति रुचि, संवेदनशीलता और सम्मान विकसित होता है।
