इंटरलॉकिंग निर्माण को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, चार लोग गंभीर घायल
1 min readइनायत नगर थाना क्षेत्र के उछाहपाली गांव में दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच जारी
इनायत नगर, अयोध्या,
जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उछाहपाली गांव में इंटरलॉकिंग निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में पुराने खड़ंजे पर इंटरलॉकिंग लगाए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। झड़प के दौरान सुरेंद्रनाथ (52), विनोद तिवारी (45), प्रिंस तिवारी (25) और रामकृपाल तिवारी (70) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह और आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. महिपाल सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल प्रिंस तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके घर के पास इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा था, जिसका गांव के कुछ लोग विरोध कर रहे थे। उन्होंने जगनारायण, बबलू उपाध्याय, कुलदीप, अंकित और शिवकुमार पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सुरेंद्रनाथ के साथ मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों को भी पीटा गया।
सूचना पर 112 पीआरबी पुलिस पहले मौके पर पहुंची और बाद में इनायत नगर थाना पुलिस ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की

