शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाले अराजकतत्वों की हो गिरफ्तारी :- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा
1 min readबांदा
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक बांदा को संबोधित ज्ञापन सी ओ सदर राजवीर सिंह गौर को सौंप कर बड़ोखर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंग पुरवा विद्यालय में शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाले अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि बड़ोखर खुर्द ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बजरंगपुरवा में शराब के नशे में एक अराजकतत्व द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 13 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 12.00 बजे शिक्षकों से अभद्रता करते हुए मारपीट की गई है। जिसमें शिक्षक विवेक दीक्षित को गंभीर चोटें आई हैं। शिक्षक के हाथ में फैक्चर भी हुआ है। साथ ही उक्त अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय के अभिलेखो को फाड़ते हुए सरकारी अभिलेखों को क्षति पहुंचाई गई है। अराजक तत्वों द्वारा समस्त शिक्षकों को धमकी दी जा रही है एवं आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को भी विद्यालय परिसर में आकर हंगामा करने का प्रयास किया गया है।
अतः राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि संबंधित अराजक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए ऐसी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जिससे दोबारा शिक्षा के मंदिर विद्यालयों में इस तरह की घटनाएं ना हो अन्यथा शिक्षक विद्यालय बंद कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित विवेक दीक्षित,विनोद शिवहरे, मनोज सिंह, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, सुरेन्द्र वीर वर्मा, अरुण साहू, शशि गुप्ता, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
