April 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुरैनी में धूमधाम से बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की मनाई जयंती

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर।

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत देवरिया मजरे पुरैनी में बड़े धूमधाम के साथ अंबेडकर जयंती मनाई गई।दिन में 11:00 बजे ग्राम वासियों ने इकट्ठा होकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस मौके पर अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार साझा किया।कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया ने बाबा साहब को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया, उन्होंने संविधान की रचना कर हमें सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामसजीवन, कन्हैयालाल, संतोष कुमार, अरचिंद कुमार, अक्षय कुमार, राजू कुमार लाठी, संजय रावत, जीतू, गुलशन, लकी, अमित मंत्री, सौरभ, सत्यम, अतुल कुमार, आजाद रावत, रितिक कुमार, वीरेंद्र कुमार, शिक्षक रामतीरथ रावत, शिक्षक इम्तियाज अहमद, शिक्षक संदीप यादव, अंबेडकर चेतना समिति सारी के अध्यक्ष राकेश कुमार,बसपा सेक्टर अध्यक्ष करमडांडा कुलदीप भारती, देवरिया मंसाराम, डॉ राम जनक, कर्मचारी नेता प्रेमनाथ, मकदूम, बिंद्रा प्रसाद, गोकुल प्रसाद, संतोष कुमार, विशाल मौर्य खिहारन, सुरवारा के रामजी, राकेश रावत, अर्जुन रावत, मनीष कुमार समेत सैकड़ो अंबेडकरवादी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *