April 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

15 किलोमीटर लंबी निकाली गई बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा

1 min read
Spread the love

बारुन क्षेत्र में निकली 15 किलोमीटर लंबी अंबेडकर शोभायात्रा

जगह-जगह पर भंडारे एवं गोष्ठियों का आयोजन

मिल्कीपुर।

बारुन क्षेत्र के सारी, करमडांडा, खिहारन, देवरिया, पुरैनी और सुरवारा सहित कई गांवों में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों, भंडारों और 15 किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। अंबेडकरवादियों ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
ग्राम पंचायत सारी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चेतना समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 10 बजे से कार्यक्रम, भंडारा और शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गोकुल प्रसाद, बिंदा प्रसाद, ग्राम प्रधान नियाज अहमद, मो. मोइन बल्लू, एडवोकेट महेश भारती, कामता प्रसाद, सियाराम, रामसेवक, महेश कुमार, एडवोकेट राहुल कुमार, पंकज कुमार, श्याम कुमार और रामदास सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा इसके बाद ग्राम पंचायत करमडांडा पहुंची, जहां बसपा सेक्टर अध्यक्ष कुलदीप भारती के नेतृत्व में इसका स्वागत किया गया। यहां भी गोष्ठी और भंडारे का आयोजन कर बाबा साहब के विचारों को साझा किया गया। आनंद कुमार, सुरजीत कुमार, संतोष कुमार, गुलशन कोरी, शिवम कोरी, सचिन कोरी, राकेश यादव, ऋषभ आजाद और तेज बहादुर आदि इस अवसर पर मौजूद थे।
जुलूस खिहारन गांव से होते हुए देवरिया गांव पहुंचा। यहां हजारों की संख्या में अंबेडकरवादियों ने बाबा साहब को श्रद्धा अर्पित की। मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बसपा सेक्टर अध्यक्ष मंसाराम के नेतृत्व में यहां भी गोष्ठी और भंडारे का आयोजन किया गया।
देवरिया में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में कमेटी के सक्रिय सदस्य मखदूम रावत, प्रेमनाथ कोरी, संतोष कुमार, बिक्कू रावत, केसरी प्रसाद, मेवालाल के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल चन्द्र चौरसिया, सरोज मिश्रा और शिक्षक रामतीरथ रावत, इम्तियाज अहमद सहित सैकड़ों लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इसके बाद शोभायात्रा पुरैनी गांव पहुंची, जहां लोगों का भव्य स्वागत किया गया और सभी लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। यहां प्रमुख रूप से रामसजीवन, कन्हैयालाल, संतोष कुमार, अरचिंद कुमार, अक्षय कुमार, राजू कुमार लाठी, संजय रावत, जीतू, गुलशन, लकी, अमित मंत्री, सौरभ, सत्यम, अतुल कुमार, आजाद रावत, रितिक कुमार, संदीप यादव और वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *