कड़ी सुरक्षा के निर्देश, विवाह समारोह में होंगे शामिल सपा मुखिया अखिलेश यादव
1 min readसुल्तानपुर दौरे पर आएंगे अखिलेश यादव
लखनऊ से सुल्तानपुर तक कड़ी सुरक्षा के निर्देश, विवाह समारोह में होंगे शामिल
सुल्तानपुर।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 अप्रैल 2026 (सोमवार) को जनपद सुल्तानपुर के दौरे पर रहेंगे। पार्टी द्वारा जारी “तत्काल” कार्यक्रम पत्र के अनुसार उनके आगमन को लेकर प्रशासन को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव सुबह 10:30 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से प्रस्थान करेंगे और दोपहर करीब 1:00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेंगे। यहां वे अमहट स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद करीब 1:30 बजे वह पुनः लखनऊ के लिए रवाना होंगे और शाम 4:00 बजे तक राजधानी पहुंचने का कार्यक्रम है।
सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश
पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अखिलेश यादव को Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को कार्यक्रम स्थल व आवागमन मार्ग पर चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। प्रशासनिक हलचल तेज
दौरे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय कर दी गई हैं।
