बस्ती चलो अभियान के तहत घर-घर बांटें योजनाओं के पत्रक
1 min readअमानीगंज अयोध्या
भाजपा के स्थापना दिवस पर बस्ती चलो अभियान के तहत रविवार को क्षेत्र के भाजपाइयों ने झबरा, मठिया गांव में योजनाओं से संबंधित पत्रक घर-घर बांटे। पहले गांव स्थित मठ पर स्वच्छता अभियान चलाया फिर गोष्ठी आयोजित कर वरिष्ठ पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। भाजपा के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता व प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने कहा कि मंदिरों की स्वच्छता के माध्यम सभी को साफ-सफाई के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया है। हम सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का सबको फायदा मिल रहा है, योजनाओं की जानकारी देने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर लोगों को संबंधित पत्रक बांट रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, सर्वेश तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रगट रावत, भाजपा जिलामंत्री देवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, बब्लू सिंह, सुबेदार सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

