April 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तालीम बच्चों की बुनियादी जरूरत :- बख्तियार खान

1 min read
Spread the love

अहद पब्लिक स्कूल खिहारन में मनाया गया वार्षिकोत्सव

मिल्कीपुर।

शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन स्थित अहद पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के निवर्तमान जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया।
अपने संबोधन में बख्तियार खान ने कहा कि अच्छी तालीम बच्चों की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने जोर दिया कि शिक्षा से ही समाज में बदलाव आता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। उन्होंने अभिभावकों से लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 8 के मोहम्मद हमजा ने माता-पिता के महत्व पर एक मार्मिक व्याख्यान प्रस्तुत किया।साक्षी मौर्य और तरन्नुम ने “हम वक्त बदल देंगे, जज्बात बदल देंगे, हम कर्मठ बच्चे हैं, इतिहास बदल देंगे” नामक गीत गाया। इसके अतिरिक्त, कक्षा 3 के मोहम्मद शाकिब, मोहम्मद रेहान तथा कक्षा 7 के इस्माइल और फरहान ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नौशाद खान ने तथा संचालन वसीम अहमद ने किया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उद्योगपति दिलशाद खान, मो फारुख खान, इलियास अहमद, अमानुल्लाह खान, ताज मोहम्मद दद्दू, कमाल अहमद, अब्दुल बारी अंसारी, मो शमीम अंसारी, मोहम्मद इसराइल, विश्राम रावत, राजकुमार यादव, ज्ञानचंद जायसवाल, राजेंद्र शर्मा, लल्लू यादव, कर्मराज रावत, शब्बीर कुरैशी, इंद्रजीत पासवान, जाहिद हुसैन, डॉ नदीम खान, शिक्षक इम्तियाज अहमद, सरताज अहमद, मोहम्मद गुलशेर, नियाज़ अंसारी, इरशाद अहमद सोनू, शहजाद अहमद, दातादीन यादव, अदनान अहमद सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *