उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा की रोशनी देवी बनी ब्लॉक इकाई नरैनी की अध्यक्ष
1 min read
बांदा

जनपद के भागवत नगर अतर्रा में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा की इकाई नरैनी ब्लॉक में सभी पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी-रोशनी देवी की टीम को प्राधिकार पत्र भव्यता व हर्षोल्लास के साथ वितरित किया ।
संगठन का प्राधिकार पत्र एक दूसरे को अक्षत हल्दी का मस्तक पर तिलक लगाकर सभी को सम्मानित किया गया।
सभी को माला पहनाकर प्राधिकार पत्र का वितरण कर संघ के संविधान की शपथ दिलाई गई तथा पूर्ण मनोयोग से संघ के कार्य करने के निर्देश दिए गए ।
जिलाध्यक्ष की अनुमति से संघ की नीतियां बताई गई और उनके पालन के लिए सभी ने संकल्प लिया ।
सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान को कार्यनीति पर चर्चा हुई तथा विद्यालय नामांकन बढ़ाने की कार्य योजना बनाई गई ।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें अध्यक्ष रोशनी देवी,रंजना ,नीरज,ममता कुशवाहा, शुभा ,रजनी ,शैलजा, किरन ,कोमल ,सुमन ,अंजली ,कंचन ,ज्योति ,दीपमाला,
अंजुम ,राधा उपस्थित रही ।
