April 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अकलेरा में विश्व कल्याण के लिए दिया सत्संग में सतभक्ति का संदेश

1 min read
Spread the love

राजस्थान

अकलेरा राधा कृष्ण मैरिज गार्डन में जगतगुरु संत रामपाल जी महाराज जी का एक दिवसीय विशाल सत्संग समागम में उमडा जन सैलाब संत रामपाल जी महाराज का सत्संग समागम एल ए डी के माध्यम से दिखाया गया हजारों श्रद्धालु सत्संग सुनते हुए नजर आए सत्संग में चार वेद 18 पुराण 6 शास्त्र पवित्र बाइबल पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब पवित्र गीता जी पवित्र कुरान शरीफ पवित्र धर्म के पवित्र शास्त्रों के आधार पर शास्त्रों में छुपे रहस्यों को उजागर करते हुए श्रद्धालुओं को शास्त्रों से रूबरू करवाया गया। सत्संग में आए श्रद्धालु ने बड़े ध्यान से सतसंग को सुना संत रामपाल जी महाराज ने ज्ञान की अलख जगाते हुए विश्व में शांति का संदेश दिया । संत रामपाल जी महाराज ने अन्नपूर्णा मुहिम के तहत गरीबों को रोटी कपड़ा शिक्षा चिकित्सा और मकान हर जरूरतमंद को दे रहे हैं। संत रामपाल जी महाराज ने समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों को त्यागकर सत भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश दिया। नशाखोरी , रिश्तवतखोरी , दहेज प्रथा , मृत्यु भोज आदि बुराईयों को दूर करने एवं स्वचछ समाज का निर्माण करने का संदेश देकर नशा मुक्त भारत बनाने का संदेश भी दिया । सतसंग मे श्रृद्धालुओं ने भक्ति मार्ग का लाभ उठाया।
केसरीदास महेशदास बाबूदास रामप्रसाददास कंवरलालदास आदि सेवादार सेवा में नजर आए।
हेमदास ने बताया विश्व शांति के लिए जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज रात दिन एक करके पूरे विश्व के लिए सत भक्ति का मार्ग दिखा रहे हैं। विश्व कल्याण के लिए पूरे विश्व में 13 सतलोक आश्रमों में एक साल में 6 भंडारे करवा रहे हैं तीन-तीन दिन तक सभी 13 सतलोक आश्रमों में आदरणीय गरीब दास जी महाराज जी की अमृत वाणी का अखंड पाठ, ब्लड डोनेशन, दहेज मुक्त विवाह, देहदान, विशाल सत्संग एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है इसी के साथ हर रविवार पूरे भारत में हर जिले में सत्संग का आयोजन किया जाता है जिससे परमात्मा की पुण्य आत्मा तत्वज्ञान को सुनकर व समझ कर संत रामपाल जी महाराज जी से निशुल्क नाम दीक्षा प्राप्त करती है। नाम दीक्षा लेने के बाद व्यक्ति समाज में फैल रहे सभी आडंबर बुराइयों को समाप्त कर के सतभक्ति को अपनाकर परमात्मा के मार्ग पर चलते है।

मीना राजपूत, ब्यूरो राजस्थान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *