April 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सफाई सिर्फ अभियान नहीं, आदत बने मानसिकता बदलाव पर हो फोकस :-के के गुप्ता

1 min read
Spread the love


स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य ब्रांड एम्बेसडर के के गुप्ता ने ली बैठक
धौलपुर

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता गुरुवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने सभी नगर निकायों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली।
बैठक में गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्वच्छता की हुंकार भरी थी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अब जन आंदोलन का रूप ले चुकी है, हर व्यक्ति-हर वर्ग ने स्वच्छता की ताकत को पहचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश में स्वच्छता के सम्बन्ध में पूर्ण गंभीरता से कार्य करते हुए प्रदेश को अग्रिम पंक्ति में लाने का प्रयास कर रहे हैं और इसके सम्बन्ध में नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है बल्कि उसकी उम्र भी बढती है। किसी भी क्षेत्र के विकसित और समृद्ध होने के साथ साथ स्वच्छ होना भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सफाई सिर्फ अभियान नहीं, आदत बने मानसिकता बदलाव पर फोकस होना चाहिए।
श्री गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शहर और ग्रामीण में राजस्थान प्रदेश को उत्कृष्ट स्थान पर देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि स्वच्छता के कार्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं निगरानी रखी जा रही है वहीं विभाग के उच्च स्तर तक भी मॉनिटरिंग रखते हुए प्रत्येक छोटे-बड़े निकाय के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए हैं, इनके द्वारा प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
स्वच्छता पर दी जाएगी रैंकिंग
उन्होंने कहा कि सभी निकायों को स्वच्छता पर चल रहे कार्याे के आधार पर चार भागो में बाँटा गया है। ए कैटेगरी के निकायो में अभी स्वच्छता के प्रति श्रेष्ठ कार्य चल रहा है। बी कैटेगरी के निकायों में स्वच्छता के प्रति संतोषजनक कार्य किये जा रहे है। सी कैटेगरी के निकायो में स्वच्छता के कार्याे के प्रति गंभीरता नहीं है सुधार के लिए चेतावनी दी जानी आवश्यक है। डी कैटेगरी के निकायों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।
स्वच्छता के मुख्य सूत्र
बैठक के दौरान उन्होंने स्वच्छता के महत्वपूर्ण बल देते हुए कहा कि नियमित समय बद्ध रूप डोर टू डोर कचरा संग्रहण के माध्यम से गीला एवं सूखा अलग-अलग प्रातः 10 बजे से पहले कचरा संग्रहण कार्य किया जाए। साथ ही प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग रोकते हुए नियमित रोकथाम की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय एवं मूत्रालय की सफाई-सामुदायिक शौचालय एवं मूत्रालयों की सफाई दिन में तीन बार होनी चाहिए। रंग रोंगन तथा पानी की व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए।
रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कमर्शियल क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई नियमित होनी चाहिए। एक व्यक्ति को 400 मीटर से ज्यादा की सफाई नहीं दी जावे। रेडियम की जैकेट कर्मचारी पहने हुए होने चाहिए।
उन्होंने खाली प्लॉट आदि की सफाई-अखबार में विज्ञप्ति के माध्यम से सभी खाली प्लॉट को साफ करने हेतु सूचना जारी करे तथा 3 दिन में सफाई न करने पर निकाय अपने स्तर पर सफाई करवाएं तथा 10 गुणा तक जुर्माना वसूल करे। अन्यथा प्लाट को सीज करने तक की कार्यवाही करे।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि स्वच्छता एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसे सभी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता को अपना दायित्व मानते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने शहर को साफ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति आमजन की भागीदारी से ही स्थायी और प्रभावी परिणाम संभव है। बैठक के दौरान आयुक्त नगर परिषद कर्मवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव सहित सभी निकायों के अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *