April 10, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सचिव ने किया जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी

1 min read
Spread the love

सचिव रेखा यादव ने किया जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी
धौलपुर

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेखा यादव द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला कारागृह में स्थापित प्रिजिन लीगल एड क्लीनिक के संबंध में नालसा द्वारा जारी एस.ओ.पी. में वर्णित दिशा-दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।
सचिव द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों से उनके प्रकरणों, अपील, जमानत, आगामी पेशी की तारीख, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं साथ ही बंदियों की विधिक स्थिति, रहन-सहन, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जानकारी ली निरीक्षण दौरान सचिव द्वारा बंदियों से पूछने पर एक बंदी ने अपनी बीमारी के बारे में अवगत कराया इस संबंध में सचिव द्वारा जेल में स्थित डॉक्टर से बंदी के बारे में जानकारी ली तो डॉक्टर ने बताया कि बंदी का इलाज जारी है एवं बंदी को दवाइयां भी उपलब्ध करवा दी गई है। कुछ बंदियों ने वकील की समस्या बताई इस संबंध में सचिव द्वारा एलएडीसीज अधिवक्तागणों से बंदियों के वकीलों के संबंध में जानकारी ली तो अधिवक्तागणों ने बताया कि प्रत्येक बंदीगणों के पास वकील उपलब्ध हैं एवं कुछ बंदियों को अपने वकील के बारे में जानकारी नहीं हैं एवं बंदियों को उनके वकीलों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। साथ ही एलएडीसीज अधिवक्तागणों से लीगल एड डिफेंस काउंसिल कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। निर्देशित किया कि सभी बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में अवगत कराएं एवं बंदियों को वकीलों के बारे में भी जानकारी प्रदान करें। सचिव ने निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा, समयबद्ध न्याय प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस मौके पर चीफ लीगल एड डिफेंस कॉउन्सिल अमित कम्ठान, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल पप्पू गुर्जर, असिस्टेंट एलएडीसी मीता अग्रवाल, आराधना शर्मा दीपक सिंह सिकरवार, स्टेनो राहुल डंडौतिया, जेल अधीक्षक सुमन कुमारी मीणा सहित कारागृह का स्टाफ एवं बंदी मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *