समाजसेवी के तेरहवीं संस्कार में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और विशिष्ट जनों ने दी श्रद्धांजलि
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बीपत तिवारी के पौत्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय जगत नरायन तिवारी के पुत्र समाजसेवी घनश्याम त्रिपाठी को उनके तेरहवीं के अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और विशिष्ट जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। बताते चलें कि लगभग 2 वर्षों से लखनऊ मेडिकल कॉलेज और दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन घनश्याम का 26 मार्च को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया था। इस अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, सांसद अवधेश प्रसाद, विधायक चंद्रभानु पासवान, अजीत प्रसाद, सुनील पाठक, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, राधे श्याम त्यागी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, अनूप सिंह, जीपी मिश्रा, बब्बन प्रसाद चौबे,प्रभाकर पांडेय, कमलासन पाण्डेय, सूरज यादव, रामसुंदर सरोज, रामयज्ञ तिवारी एडवोकेट, राधिका प्रसाद पाण्डेय, संतोष सिंह, ओम प्रकाश चौरसिया, अशोक कुमार तिवारी, मनीष कुमार पाण्डेय, रजत बाबा सहित हजारों लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

