April 9, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मिशन शक्ति फेज-05 पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

मिशन शक्ति फेज-05: सुल्तानपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक साइबर सुरक्षा हेतु दी गयी जानकारी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति फेज-05” के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद सुल्तानपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, श्रीमती चारु निगम के निर्देशन में जिले के समस्त थानों की महिला शक्ति टीम ने सार्वजनिक स्थानों, गांवों और कस्बों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया।
सुरक्षा और सहायता की जानकारी: मिशन शक्ति केंद्रों की महिला अधिकारियों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई
हेल्पलाइन नंबर्स का प्रचार: किसी भी आपात स्थिति या हिंसा की शिकायत के लिए पुलिस ने निम्नलिखित टोल-फ्री नंबरों के उपयोग के प्रति जागरूक किया:
अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर-
112 पुलिस आपातकालीन सेवा,
1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्प लाइन
1090 विमेन पावर हेल्प लाईन
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
102 स्वास्थ सेवा
108 एम्बुलेंस सेवा
1098 चाइल्ड हेल्प लाइन
181 महिला हेल्प लाइन नम्बर
14567 सीनियर सिटीजन
101 फायर ब्रिगेड

विधिक सहायता एवं शिकायत निवारण: महिलाओं को बताया गया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय थाने की ‘महिला हेल्प डेस्क’, जनसुनवाई पोर्टल, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग और जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से भी संपर्क कर सकती हैं।

साइबर अपराध से बचाव: वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को देखते हुए महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीके और तत्काल रिपोर्टिंग के महत्व को समझाया गया। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओ0टी0पी0 साझा न करें। किसी अनावश्यक लिंक पर क्लिक न करें आपका मो0 हैक हो सकता है डाटा चोरी हो सकता है। साइबर अपराध हेल्प लाइन नम्बर -1930 की जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *