April 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समर्पण के भाव से कार्य करें कार्यकर्ता :- श्री राम जी

1 min read
Spread the love

बांदा
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक श्री राम जी भाई साहब ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता समर्पण के भाव से कार्य करें समझौते से नहीं। साथ ही बताया कि बड़ी-बड़ी बातों से संगठन बड़ा नहीं होता, छोटी-छोटी इकाइयों में काम करने से संगठन बड़ा होता है।
अभ्यास वर्ग में जनपद बांदा से जिला अध्यक्ष पंकज सिंह सहित 15 पदाधिकारियो ने प्रतिभाग किया। जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि 2 दिन परितोष इंटरनेशनल कॉलेज नौबस्ता कानपुर में आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पदाधिकारियो में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी ने संगठन की रीति नीति को गंभीरता से समझा है।
प्रशिक्षण से वापस आकर जनपद बांदा में संगठन को नई ऊर्जा, नई ताकत के साथ आगे बढ़ने का कार्य समस्त पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।
जनपद बांदा से डॉ शिव प्रकाश सिंह, पंकज सिंह, विनोद कुमार शिवहरे, संतोष कुमार मिश्र, मनोज सिंह, रामनरेश, श्वेतराज,सुनील कुमार रैकवार,अभय प्रताप, रणवीर, डॉओम प्रकाश, ममता आदि ने प्रतिभाग़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *