April 6, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तेज हवा बारिश और ओले गिरने के चलते थाने का गिरा छज्जा फरियादी व पुलिसकर्मी घायल

1 min read
Spread the love

बांदा

तेज हवा बारिश और ओले गिरने के चलते थाने का छज्जा ठहा फरियादी बुजुर्ग दंपति व पुलिसकर्मी हुए घायल इलाज जारी

बांदा में रविवार को तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश और ओले गिरने के चलते तिंदवारी थाना की छत का एक छज्जा ठह गया जिसकी चपेट में आकर थाने में जनता की सुनवाई कर रहे पुलिसकर्मी व फरियादी बुजुर्ग दंपति घायल हो गए हैं।
सभी घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।

घटना तिंदवारी थाना परिसर की है जहां पर एक बुजुर्ग दंपति अपनी समस्याओं को लेकर के पुलिस के पास पहुंचा था पुलिसकर्मी बुजुर्ग दंपति से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ले रहे थे तभी अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ ओले पडने लगे जिससे थाने के बाहर पोर्च का छज्जा भरभरा कर ठह गया जिससे फरियादी दंपति और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं आनन-फ़ानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर सभी का इलाज चल रहा है ,वहीं मौके पर कारीगरों को बुलाकर के छज्जे को हटाकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *