April 4, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पत्रकार के पीछे लगे दूसरे कौम के लोग, पत्रकार ने बताया जान को खतरा

1 min read
Spread the love


अयोध्या।
जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के सुनबा गाँव निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ अंशुमान सिंह “गुड्डू” का कहना है कि पडोसी गाँव कसारी के मुसलमान उनके पीछे पड़े हैं और उनकी हत्या किसी भी समय हो सकती है। प्राप्त सूचना के अनुसार वर्ष 2024 में 14 अक्टूबर को कसारी में मजरे बरवारी स्थित बाबा मोहनदास की कुटी से संबंधित खबर कवरेज किया था तबसे कसारी के प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान के अन्य चमचे उनके पीछे पड़े हैं। डॉ अंशुमान सिंह के अनुसार गत वर्ष जून महीने में फेसबुक पर भी मुसलमानों ने उनके विरुद्ध अभद्रता किया था जिसके संबंध में मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है, और 14 जुलाई को कसारी में ही मजरे बैसनपुरवा के सफीक पुत्र मातिबर खां ने उनके क्लीनिक पर आकर धमकाया इस संबंध में भी थाना प्रभारी बाबा बाजार ने मुकदमा दर्ज कर रखा है और ये मामला भी न्यायालय में विचाराधीन है। आज दिनांक -04/04/2026 को समय शाम 6 बजे के लगभग बाबा बाजार थाना क्षेत्र के मां कामाख्या धाम परिसर में स्थित एक पान की दुकान पर दुकान के ठीक सामने उमेर खान पुत्र अरमान खान निवासी ग्राम कसारी अपनी बुलेट बाइक खडी कर सिग्रेट पी रहा था इसी वीच पत्रकार डॉ अंशुमान सिंह पान की गुमटी पर पान मसाला लेने पहुँच गए बस उमेर और उसका साथी पत्रकार से आमादा फौजदारी हो गए स्थानीय पुलिस चौकी माँ कामाख्या धाम को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज धनीराम वर्मा ने आरोपियों का नाम पता और बुलेट बाइक यूपी 42 बी वाई 3362 नंबर भी नोट कर लिया है और आरोपियों को सख्त हिदायत भी दी है यद्यपि इस मामले में पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई है, पत्रकार का कहना है मेरी जान को खतरा कौम विशेष से है और दो साल से है, कसारी गाँव में मुसलमानों की संख्या अधिक है इसीलिए ये कुछ ज्यादा ही फुदकते हैं। भविष्य में यदि मेरे साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार केवल और केवल कसारी गाँव के उक्त मुसलमान ( प्रधान प्रतिनिधि) प्रधान व सफीक खां पुत्र मातिबर खां निवासी पूरे बैसन मजरे कसारी तथा उमेर खान पुत्र अरमान खान और जो पूर्व में न्यायालय में दाखिल मुकदमे नामित हैं वे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *