March 31, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का हुआ आयोजन, सैकड़ों की जांच व इलाज

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोंडा।

तहसील क्षेत्र के दरसगाह इस्लामी स्कूल हलधरमऊ में एक नि:शुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जहां हलधरमऊ, मोहम्मदपुर व आसपास के क्षेत्रों से आए सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और चिकित्सकों द्वारा इलाज़ किया गया। इस अवसर पर एस आर मदर हेल्थ केयर की चिकित्सक डॉ. कुबरा खान एवं मुंबई डायग्नोस्टिक सेंटर की डॉ. अलसबा खान (बीएमएलएटी टाटा यूनिवर्सिटी मुंबई) ने अपनी सेवाएं दीं। डॉक्टरों ने मरीजों की गहन जांच कर उन्हें उचित इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी। कैम्प में सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गयीं। संस्था के डायरेक्टर मोहसिन खान ने बताया कि इस फ्री मेडिकल कैंप के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। भविष्य में भी ऐसे नि:शुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *