पल्लवी, अदीबा फातिमा और अभय पाल बने टॉपर
1 min readपल्लवी, अदीबा फातिमा और अभय पाल बने टॉपर
धूमधाम से मनाया गया पूमावि करमडांडा में वार्षिकोत्सव
मिल्कीपुर।
शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के अंतर्गत संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमडांडा में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इनमें त्रिभुज के प्रकार पर आधारित नाटक, स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, भाषण, कविता और विदाई गीत जैसे कई कार्यक्रम शामिल थे।
इस अवसर पर कक्षा 8 के छात्रों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि उनके बच्चे भविष्य में उनका और गांव का नाम रोशन करेंगे।
इस मौके पर विभिन्न कक्षाओं के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। कक्षा 8 में पल्लवी ने प्रथम, शिवा ने द्वितीय और देवराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में अदीबा फातिमा प्रथम, शीतल द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। वहीं, कक्षा 6 में अभय पाल प्रथम, मोनिका द्वितीय और सिद्धार्थ पांडे तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का संचालन खेल अनुदेशक वकार अहमद ने किया, जबकि प्रधानाध्यापिका कमलेश कुमारी ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्रबंध समिति अध्यक्ष सावित्री, शिक्षिका वंदना श्रीवास्तव, दिनेश कुमार वर्मा, कुमारी छाया, छाया अग्रवाल, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।

