अल्ट्राटेक बेला सीमेंट प्लांट में 300 ठेका श्रमिकों की हड़ताल, 28 ़वें दिन भी जारी धरना
1 min readरीवा
जिले के अल्ट्राटेक बेला सीमेंट प्लांट में 2 मार्च से निकाले गए 300 ठेका श्रमिकों को काम पर वापस लेने की मांग को लेकर कंपनी के गेट के सामने धरना जारी है। आज धरना का 28वां दिन है। मजदूरों द्वारा जारी धरना में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश के अध्यक्ष कामरेड हरिद्वार सिंह धरने को संबोधित करने 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को दोपहर 2:00 बजे आ रहे हैं ।
मजदूरों की मुख्य मांगें
वेतन: सीमेंट बैच बोर्ड सेटलमेंट के तहत वेतन देने की मांग।
काम पर वापस लेना: निकाले गए 300 श्रमिकों को काम पर वापस लेना।
कॉलिंग सिस्टम बंद करना: कॉलिंग सिस्टम बंद करने की मांग।
8 घंटे का शिफ्ट: 8 घंटे का शिफ्ट निर्धारित करने की मांग।
ओवर टाइम: 8 घंटे के बाद ओवर टाइम दुगने दर से देने की मांग।

