March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विधुत विभाग ततैया टीम ने की बकायादारों और विद्युत चोरों पर की कार्यवाही

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।
ततैया टीम ने की बकायादारों और विद्युत चोरों पर की कार्यवाही

बकायादार भर दे बिल नहीं तो होगी कठोर कार्यवाही – तिवारी

जेवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने उपखंड राजाखेड़ा में वित्तीय वर्ष के राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए बकाया वसूली करने के लिए कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल के राजाखेड़ा ग्रामीण एरिया में 3 ट्रांसफॉर्मर 3.80 लाख की बकाया पर उतार कर स्टोर कार्यालय में जमा किए, और 35 कनेक्शन करीब 20 लाख की बकाया पर डीसी किए गए,इसके साथ ही डीसी पीडीसी परिसर चेक किए गए जिनकी मौके पर विद्युत सप्लाई चालू मिलने पर 12 वीसीआर भर कर कार्यवाही की गई ।कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा शहर के एरिया में डीसी पीडीसी परिसर चेक किए गए और बकाया बिल को जमा करने का तगादा किया गया ,साथ 28 विद्युत कनेक्शन करीब 8 लाख की बकाया पर डीसी किए गए,कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के मरैना एरिया में 48 विद्युत कनेक्शन करीब 28 लाख की बकाया राशि पर डीसी किए गए, साथ ही गांव गांव जाकर लोगों को बिल जमा करने का तगादा किया गया साथ ही बकायादारों से मौके पर ही 7 लाख के बिल जमा करवा कर रसीद दी गई ।सहायक अभियंता तिवारी ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि विद्युत उपभोक्ता समय से बिल जमा कराएं जिस से राजस्व संग्रह कार्य आवश्यक बाधा न आए,समय से बिल जमा कर विभाग का सहयोग करे।जिन लोगों के भर में अभी विद्युत कनेक्शन नहीं हैं वे पत्रावली लगा कर हाथों हाथ कनेक्शन लेवे। और ईमानदारी से विद्युत उपभोग करें।इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ न करें, प्रत्येक जीवन महत्वपूर्ण है,अगर विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा हो तो अपने क्षेत्र के फीडर इंचार्ज को या एरिया के कनिष्ठ अभियंता के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें।इसके साथ ही सरकार द्वारा जारी प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में पंजीकरण करा कर सोलर संयत्र अपने घर की छत पर लगवा कर योजना का लाभ लेवे।टीम में विशाल जायसवाल,मयंक मिश्रा, रणवीर सिंह मूंड,वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा,भूदेव सिंह,वीरेंद्र सिंह,राजवीर सिंह, बालकिशन शर्मा,शमशेर खां,यूनिश खा, शिवनरेश शाहपुरिया,भूदेव प्रसाद,जगदीश सिंह, गोपाल कुशवाह, बंटी खा इत्यादि कर्मचारी उपस्थित थे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *